कांग्रेस अपनी सांप्रदायिकता को छुपाने की कोशिश में दूसरे को गैर धर्मनिरपेक्ष बताती है: नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 08:26 PM
कांग्रेस अपनी सांप्रदायिकता को छुपाने की कोशिश में दूसरे को गैर धर्मनिरपेक्ष बताती है: नकवी
ऑडियो सुनें

कोझीकोड. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह दूसरों को गैर-धर्मनिरपेक्ष बताकर अपनी सांप्रदायिक और आपराधिक क्रूरता को छिपाने का प्रयास करती है. नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस “सांप्रदायिकता की हिस्ट्रीशीटर” है, जो “देश के लोकतांत्रिक, संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बदनाम करके धर्मनिरपेक्षता की मिस्ट्री-शीटर” बन गई है.

यहां मरारजी भवन में केरल प्रदेश भाजपा के कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और कम्युनिस्ट, दोनों पर सांप्रदायिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया.  भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस की सोच यह है कि मुसलमानों और अन्य अल्पसंख्यकों के पास उसे वोट देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है. पूर्व केंद्रीय मंत्री यह भी कहा कि इस तरह “हल्के में लेने का रुख” देश और इन समुदायों के हित में नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कई सांप्रदायिक दंगों में नरसंहार और क्रूरता में लिप्त होने के बावजूद कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की पैरोकार होने का दावा करती है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ह्ल दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस दूसरों को सांप्रदायिक बताने की बहादुरी दिखाती रही है ताकि वह अपनी खुद की सांप्रदायिकता, आपराधिक क्रूरता और अपराध को छुपा सके.ह्व नकवी ने कहा कि भाजपा भारत की सच्चाई है और उसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करके “तुष्टिकरण ” की कांग्रेस की रणनीति को ध्वस्त कर दिया है और उन्होंने “ध्रुवीकरण की राजनीति” को “समृद्धि में जन भागीदारी” से बदल दिया है. नकवी ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ वर्ष “सर्वांगीण विकास और समावेशी सशक्तिकरण के शानदार साल” रहे हैं. अपने तीन दिवसीय केरल दौरे के आखिरी दिन नकवी ने आज कोझिकोड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu