कोरोना वायरस के संक्रमण में फिर से बढ़ोतरी, 12608 नए मरीज़ मिले…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 10:20 AM
कोरोना वायरस के संक्रमण में फिर से बढ़ोतरी, 12608 नए मरीज़ मिले…

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण में फिर से इज़ाफा हुआ है. बीते 24 घंटे में कोविड के 12608 नए मरीज़ मिले हैं. बुधवार के मुकाबले आज करीब साढ़े तीन हज़ार ज्यादा केस आए हैं. भारत में बुधवार को कोविड-19 के 9,062 नए मामले सामने आए थे. एक्टिव केस की संख्या अब 1,01,343 पर पहुंच गई है. जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48% पर है. 

दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आये जबकि आठ और मरीजों की मौत हो गई. वहीं संक्रमण दर करीब एक पखवाड़े बाद 10 प्रतिशत से नीचे आ गई. दिल्ली में बुधवार को संक्रमण दर कम होकर 9.92 फीसदी पर आ गई. दिल्ली में कोविड-19 के 1,652 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,88,391 हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,400 हो गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav