भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : दिग्विजय सिंह

महराजगंज. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और वर्तमान में सरकारी कार्यों के लिए 28 से 40 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है. नौतनवा विधानसभा के अड्डा बाजार में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ”भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी कार्यों के लिए 28 से 40 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है.”

उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार ने 1947 से 2014 के बीच लिए गए कर्ज से तीन गुना कर्ज लिया है. नौ साल में 150 लाख करोड़ रुपये लिए हैं. ठेकेदार गुजरात से आते हैं और काम करने के बाद गुजरात वापस चले जाते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 सीट मिलने पर संविधान बदल दिया जाएगा. सिंह ने कहा कि भाजपा के कई सांसद और नेता संविधान बदलने की मंशा जता रहे हैं. उन्होंने कहा, ”यह अपने आप में संकेत देता है कि 400 का आंकड़ा पार करने की जरूरत क्यों है?” महराजगंज में मतदान एक जून को होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button