झारखंड में नक्सल-रोधी अभियान के दौरान आईईडी फटने से सीआरपीएफ का अधिकारी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 06:39 PM
झारखंड में नक्सल-रोधी अभियान के दौरान आईईडी फटने से सीआरपीएफ का अधिकारी घायल
ऑडियो सुनें

चाईबासा. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना टोंटो थाना क्षेत्र में पतातोराब गांव के निकट उस वक्त हुई, जब सीआरपीएफ, झारखंड जैगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवान एक जंगल में नक्सल-रोधी अभियान पर थे.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादियों का लगाया हुआ आईईडी फट गया, जिसमें सीआरपीएफ 197 बटालियन के सहायक कमांडेंट रुद्रप्रताप तिवारी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि तिवारी को छर्रे लगने से चोट आईं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान जारी है. अधिकारियों ने बताया कि जनवरी से अब तक क्षेत्र में आईईडी विस्फोटों में आठ ग्रामीण मारे गए हैं और सुरक्षार्किमयों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu