राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुए दानिश अली, बोले : यह यात्रा न्याय और देश को जोड़ने के लिए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jan 2024 07:56 PM
राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुए दानिश अली, बोले : यह यात्रा न्याय और देश को जोड़ने के लिए
ऑडियो सुनें

इंफाल. बहुजन समाज पार्टी से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली रविवार को राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए और कहा कि वह इस यात्रा का हिस्सा बनना अपना फर्ज समझते हैं क्योंकि राहुल गांधी की यह पहल कमजोर लोगों को न्याय दिलाने और भारतवासियों को जोड़ने की पहल है. अली को बीते नौ दिसंबर को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था.

वह इंफाल के निकट थोबल में आयोजित कांग्रेस के उस कार्यक्रम के मंच पर अगली कतार में बैठे थे जहां से यात्रा आरम्भ हुई. इंफाल पहुंचने के बाद दानिश अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज मैंने राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय’ यात्रा में शामिल होने का फ.ैसला किया है. ये फ.ैसला मेरे लिये एक बहुत ही अहम फ.ैसला है. इसे मैंने बहुत सोच समझ कर लिया है.”

उनका कहना था, “यह फ.ैसला करते समय मेरे सामने दो रास्ते थे. एक यह कि मैं यथास्थिति को चलने दूं, जो स्थितियां हैं उन्हें वैसे ही स्वीकार लूं. जो अन्याय देश के दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक और अन्य गरीब वर्ग के साथ हो रहा है, उसके ख.लिाफ. कोई आवाज. ना उठाऊं, और दूसरा रास्ता ये था कि मैं समाज में बढ.ते अन्याय के ख.लिाफ. संसद में आवाज. उठाने के साथ साथ सड़क पर भी संघर्ष शुरू करूं, आंदोलन करूं.” अली ने कहा, “मेरे ज.मीर ने कहा कि मुझे दूसरा रास्ता लेना चाहिए. ”

लोकसभा सदस्य ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, “यह फ.ैसला लेने का एक बड़ा कारण यह भी है कि मैं ख.ुद इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था का भुक्तभोगी हूं. संसद के अंदर मुझ पर जो आक्रमण हुआ वो सभी ने देखा. सत्ताधारी दल ने मुझ पर आक्रमण करने वाले के ख.लिाफ. कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उसे पुरस्कृत किया.” उन्होंने दावा किया कि यही हाल पूरे देश का है तथा भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है.

अली ने कहा, “जब मुझ पर संसद में आक्रमण हुआ, तब मुझे और मेरे परिवार को हौसला देने वाले राहुल गांधी जी देश के पहले नेता थे. वो उस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे. ” उनका कहना था, “माननीय राहुल गांधी जी की यह यात्रा कमज.ोर को न्याय दिलाने की और भारतवासियों को जोड़ने की यात्रा है. यह यात्रा देश की विभाजनकारी ताक.तों के ख.लिाफ. संघर्ष है. राहुल जी ने पूरे देश को जोड़ने के लिए और हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू की है. इस लिये मैं आज राहुल जी के साथ खड़ा हूँ.” उन्होंने कहा कि इस यात्रा के उद्देश्य की पूर्ति करना राजनीति और समाज सेवा से जुड़े हम सभी लोगों का असली मकसद है. साथ ही उन्होंने यात्रा की सफलता की कामना की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu