कोरबा में मृत तेंदुआ मिला, शरीर के कई अंग गायब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 May 2024 06:59 PM
कोरबा में मृत तेंदुआ मिला, शरीर के कई अंग गायब
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने एक मृत तेंदुआ बरामद किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि जिले में कटघोरा वन मंडल के चेतमा परिक्षेत्र में एक मृत नर तेंदुआ (लगभग आठ) मिला है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ के मृत होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था और जब दल वहां पहुंचा तब तेंदुआ का क्षत-विक्षत शव वहां था. उन्होंने बताया कि इस वन्य प्राणी के शरीर में खाल के कुछ हिस्से, नाखून, दांत और पूछ नहीं थे.

अधिकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में अक्सर तेंदुआ देखा जाता है. गर्मी के मौसम में वे भोजन और पानी की तलाश में यहां आते रहे हैं. आशंका है कि शिकारियों ने तेंदुआ को जहर देकर मार दिया तथा उसके अंगों को काटकर निकाल लिया. उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद रायपुर से खोजी कुत्ते के दल को भी बुलाया गया है. शिकारियों की खोज की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu