दिल्ली महिला आयोग ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदम उठाने को कहा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 Aug 2022 01:47 PM
दिल्ली महिला आयोग ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदम उठाने को कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर मंगलवार को ंिचता जताई और कहा कि दिल्ली का नाम खराब होने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। डीसीडब्ल्यू की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 41 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

वहीं, बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में 32 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर ंिचता का विषय है। प्रत्येक पार्टी और सरकार को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।’’

मालीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली का नाम खराब होने से बचाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। दिल्ली में आठ माह की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। प्रत्येक महिला खुद को सुरक्षित महसूस कर सके, इस बाबत दिल्ली महिला आयोग हफ्ते में सातों दिन चौबीसों घंटे काम कर रहा है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। सभी सरकारों को आगे आना चाहिए, बेटियों को बचाना चाहिए।’’

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष हर दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ। इसके मुताबिक, दिल्ली देशभर में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित महानगर रहा। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,892 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 9,782 था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav