दिल्ली : ‘नमस्ते’ गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 08:11 PM
दिल्ली : ‘नमस्ते’ गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद ‘नमस्ते’ गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस गिरोह को लूटपाट करने से पहले लोगों से हाथ जोड़कर अभिवादन करने के लिए पहचाना जाता है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान अफजल (32), मोहम्मद शमशाद (23) निवासी गाजियाबाद और शाहिद (43) निवासी मेरठ के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, शाहदरा जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ और गिरोह के सदस्यों के बीच विवेकानंद कॉलेज के पास सुबह मुठभेड़ हुई.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद से विवेक विहार थाने की ओर जा रहे गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने गोलियां चला दीं. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गिरोह के एक सदस्य के पैर में गोली लगी. पुलिस ने बताया कि आरोपी लूटपाट के उन दो मामलों में वांछित थे, जिन्हें हाल में अंजाम दिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu