डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 19 Jan 2024 03:39 PM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई…
ऑडियो सुनें

रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 50 दिनों के लिए फिर से जेल से बाहर आएगा। पिछले चार साल में ये 9वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा।

हरियाणा सरकार ने दोषी बाबा को शुक्रवार को एक और पैरोल दी है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में ही गुरमीत 21 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। डेरा प्रमुख दो महिलाओं से बलात्कार और हत्या के एक मामले में सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद हैं।

वह एक बार फिर से पैरोल पर जेल से बाहर आएगा। इससे पहले, स्वयंभू बाबा को पिछले साल ही जनवरी में भी 40 दिनों की पैरोल दी गई थी। इसके अलावा, उसे अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल दी गई थी।

अक्टूबर 2022 में पैरोल से पहले, राम रहीम 2021 में जून में दूसरी बार एक महीने की पैरोल पर बाहर आया था। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। राम रहीम और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए 2019 में भी दोषी ठहराया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav