धमतरी: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Aug 2023 09:22 PM
धमतरी: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

ऑडियो सुनें

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार को सुरक्षार्किमयों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मारा गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ अपराह्न करीब दो बजे बोराई पुलिस थाना क्षेत्र के कारीपानी गांव के पास एक जंगल में हुई, जब गरियाबंद जिले से पुलिस की एक टीम अंतर-जिला सीमा पर तलाशी अभियान पर निकली थी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद, घटनास्थल से ‘वर्दी’ पहने एक नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया. अधिकारी ने कहा कि मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि आस-पास के इलाकों में अभी भी तलाश अभियान जारी है.

By Yogesh Kumar Sahu