धमतरी: स्कूल की बाहरी दीवार गिरी, एक बालिका की मृत्यु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 Jul 2024 09:05 PM
धमतरी: स्कूल की बाहरी दीवार गिरी, एक बालिका की मृत्यु
ऑडियो सुनें

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूल की बाहरी दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर पहली कक्षा की छात्रा की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के नगरी गांव में स्थित प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को स्कूल की बाहरी दीवार गिरने से पहली कक्षा की छात्रा दुर्गा कमार (छह) की मृत्यु हो गई.

नगरी क्षेत्र के तहसीलदार केतन भोयर ने बताया कि मध्याह्न भोजन के बाद बालिका स्कूल के गेट के करीब खेल रही थी, उसी दौरान दीवार और गेट के गिरने से वह उसके नीचे दब गई. भोयर ने बताया कि इस घटना के बाद वहां मौजूद शिक्षकों ने बालिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह (तहसीलदार), शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए थे. अधिकारी ने बताया कि बालिका ने एक महीने पहले ही स्कूल में दाखिला लिया था. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu