
नयी दिल्ली. धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशक व लेखक भी धनुष हैं. इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है. अभिनेता व फिल्म निर्माता ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म के नए पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ” ‘रायन’ 26 जुलाई से…” फिल्म में एस. जे. सूर्या, प्रकाश राज, सेल्वाराघवन, संदीप किशन, कालीदास जयराम, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली, वरलक्ष्मी सरथकुमार और सरवनन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.



