निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘गदर 2’ के लखनऊ के हिस्से की शूटिंग पूरी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Apr 2022 07:49 PM
निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘गदर 2’ के लखनऊ के हिस्से की शूटिंग पूरी की
ऑडियो सुनें

मुंबई. निर्देशक अनिल शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने सनी देओल और अमीशा पटेल अभिनीत अपनी आगामी फिल्म ‘‘गदर-2’’ की शूटिंग का दूसरा हिस्सा पूरा कर लिया है. गौरतलब है कि गदर-2 साल 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘गदर: एक प्रेमकथा’’ का सीक्वल है. ‘‘गदर: एक प्रेमकथा’’ विभाजन पर आधारित कहानी है, जिसमें एक सिख तारा सिंह (देओल) को मुस्लिम लड़की सकीना (पटेल) से प्यार हो जाता है.

ट्विटर पर जारी एक पोस्ट में शर्मा ने कहा ‘‘गदर-2’’ की लखनऊ में होने वाली शूटिंग का काम पूरा हुआ. उन्होंने लिखा ‘‘प्रसन्न और संतुष्ट महसूस कर रहा हूं.’’ 50 दिनों बाद ताज में नाश्ता किया. ‘गदर-2’ का लखनऊ के हिस्से का काम पूरा होने की खुशी हो रही है.’’ फिल्म की टीम ने दिसंबर 2021 में हिमाचल प्रदेश में शूटिंग शुरू की और अब लखनऊ में इसे खत्म करने के बाद वे इंदौर जाएंगे. ‘गदर-2’ इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu