ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे, भारत की स्थिति काफी हद तक श्रीलंका जैसी: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 May 2022 09:57 PM
ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे, भारत की स्थिति काफी हद तक श्रीलंका जैसी: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि ध्यान भटकाने से सच्चाई नहीं बदलेगी क्योंकि भारत की स्थिति बहुत हद तक श्रीलंका की तरह दिखाई देती है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोगों का ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे. भारत काफी हद तक श्रीलंका की तरह दिखाई देता है.’’ राहुल गांधी ने बेरोजगारी, पेट्रोल की कीमत, सांप्रदायिक ंिहसा के मामलों को लेकर भारत और श्रीलंका की स्थिति की तुलना करते हुए ग्राफ भी साझा किया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आपकी पाई-पाई जोड़कर बनाई गई मेहनत की कमाई पर महंगाई की मार है. भाजपा सरकार की एक भी आर्थिक नीति ऐसी नहीं है जिससे मध्य वर्ग, गरीब तबके की आमदनी ज्यादा हो सके व खर्च कम. मध्यम वर्ग व गरीब तबके के लोगों को ये डर सता रहा है कि कहीं उनको रोजाना का खर्च चलाने के लिए कर्ज न लेना पड़े.’’ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि महंगाई को लेकर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारा मानना है कि आम लोगों का जीवन बसर करना दुभर होता जा रहा है और इस सरकार को बिना वक्त जाया किए लोगों की जेब में पैसा डालकर उपभोग बढ़ाना चाहिए. महंगाई को रोकने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती करना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि ये कदम उठाने से महंगाई पर असर होगा.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu