विभाजनकारी नारों से राजनीतिक लाभ तो मिल सकता है, लेकिन देश को नुकसान होगा : खुर्शीद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 07:18 PM
विभाजनकारी नारों से राजनीतिक लाभ तो मिल सकता है, लेकिन देश को नुकसान होगा : खुर्शीद
ऑडियो सुनें

मुंबई. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसे विभाजनकारी नारे से राजनीतिक फायदा तो मिल सकता है, लेकिन इससे देश को नुकसान पहुंचेगा. खुर्शीद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इतिहास ने हमें सिखाया है कि अतिवादी विचार सही नहीं हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित चुनावी सभाओं में ”बंटेंगे तो कटेंगे” का नारा लगा रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि नारे से राजनीतिक लाभ तो मिल सकता है, लेकिन अगर ऐसा लगेगा कि लोग बंटे हुए हैं, तो देश को नुकसान होगा. उन्होंने कहा, ”हम इस तथ्य का स्वागत करते हैं कि ‘महायुति’ के कुछ नेताओं ने इस नारे को अस्वीकार कर दिया है.” अविभाजित शिवसेना के 2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के मुद्दे पर खुर्शीद ने कहा कि विचारधाराएं और कार्यशैली समय के साथ बदलती हैं. खुर्शीद ने कहा, ”जब उन्होंने (उद्धव ठाकरे) कांग्रेस और राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के साथ गठबंधन करने का फैसला किया, तो उन्होंने इस पर उचित विचार किया होगा कि यह देश हित में है. इसका देश के भविष्य पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu