दुर्ग: शिवनाथ नदी में गिरी कार, दो बच्चों सहित चार लोगों का शव हुआ बरामद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Sep 2023 03:41 PM
दुर्ग: शिवनाथ नदी में गिरी कार, दो बच्चों सहित चार लोगों का शव हुआ बरामद…
ऑडियो सुनें

बालोद/दुर्ग: जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात सभी ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी बैलेंस बिगडऩे से हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है।

चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के रहने वाले ललित साहू (40) के रूप में हुई है। गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। ललित के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी और दो बच्चे उसके घर पर हैं। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एसडीआरएफ की टीम ने सुबह करीब 8 बजे ही पिकअप को खोज निकाला था। ट्रैक्टर के जरिए खींचने से बार-बार रस्सी टूट जा रही थी। इससे पिकअप फिर पानी में चली गई। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया।दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी मौके पर मौजूद,दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav