दुर्ग: महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई प्रियंका गांधी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 21 Sep 2023 02:49 PM
दुर्ग: महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई प्रियंका गांधी…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होने प्रियंका गांधी जयंती स्टेडियम भिलाई नगर पहुंची है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई।

इसके हितग्राहियों से प्रियंका गांधी ने संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav