दुर्ग: हवाला कारोबार करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 06:57 PM
दुर्ग: हवाला कारोबार करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने राजधानी रायपुर में हवाला कारोबार के आरोप में गुजरात के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे 80 लाख रुपए नकद के साथ ही नोट गिनने की मशीन बरामद की है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी कथित तौर पर उस गिरोह का हिस्सा हैं जो ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप्लिकेशन के माध्यम से जुटाए गए पैसों को अन्य जगहों पर भेजते हैं.

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने रायपुर के शंकर नगर इलाके से शक्ति सिंह जटेजा (26), जयेंद्र सिंह जटेजा (21) और आकाश कुमार दवे (31) को गिरफ्तार किया है. तीनों गुजरात के पाटण जिले के निवासी हैं. शुक्ला ने बताया कि पिछले सप्ताह दुर्ग के भिलाई इलाके में एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप पैनल ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद हवाला कारोबारियों की गिरफ्तारी में मदद मिली.

उन्होंने बताया कि 28 जून को रूआबांधा (भिलाई) निवासी विनय कुमार यादव को सुपेला इलाके से उस समय पकड़ा गया, जब वह अपनी कार से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा ऐप के जरिए सट्टेबाजी में लिप्त था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यादव से पूछताछ की गई तब उसने पुलिस को बताया कि उसने सट्टे से जुटाए गए पैसों को हवाला (पैसे भेजने का अवैध चैनल) के माध्यम से कुछ लोगों को भेजा था. शुक्ला के अनुसार उसने रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित उस कार्यालय के बारे में भी बताया, जहां हवाला का कारोबार चल रहा था. इसके बाद दुर्ग पुलिस ने रायपुर स्थित कार्यालय पर छापा मार कर तीनों को पकड़ लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे ऑनलाइन सट्टे से जुटाए गए पैसों का उस कार्यालय से हवाला के जरिए लेन-देन कर रहे थे. कार्यालय का संचालन अहमदाबाद के दिनेश भाई व्यास के द्वारा किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि कार्यालय से 80 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, नोट गिनने की तीन मशीन आदि बरामद किए गए. शुक्ला ने बताया, ”हवाला कार्यालय संचालित करने वाला दिनेश भाई फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu