खबरों के लिहाज से आज चार का अजब संयोग बना है, जानिए कैसे? फटाफट जानिए प्रमुख खबरें :
चार देशों में भूकंप
चीन और पाकिस्तान के साथ ही अफगानिस्तान में आज यानी शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तीनों देशों में सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1, 4.4 और 4.9 मापी गई। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार 22 अक्टूबर को तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे और इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई थी। इस आपदा में अब तक तिब्बत में 18 लोगों की मौत की खबर, 32 घायल है और भूकंप से प्रभावित इलाकों में घर-मकान को भी व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
विधान परिषद के चुनाव आज, वोटिंग जारी
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों के लिए आज (23 अक्टूबर) सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वोटिंग आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो शाम चार बजे तक होगी। यूपी-बिहार-महाराष्ट्र और कर्नाटक के जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं।
चार राज्यों में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश सहित दक्षिणी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
पैरा एशियन गेम्स में भारत को दो नए गोल्ड
आइची-नागोया में चल रहे 2026 एशियन पैरा गेम्स में अब तक भारत के एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। टूर्नामेंट के पांचवें दिन भारत को बैडमिंटन और आर्चरी में गोल्ड मेडल मिला है।
दिल्ली नगर निगम में धक्का-मुक्की
दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में गुरुवार को प्रदूषण पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों ने विकास निधि जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद सदन में धक्का-मुक्की, माइक छीनने और फाइलें फेंकने की घटना सामने आई। BJP और AAP के पार्षदों की बीच खींचतान इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। सदन के अंदर हुए बवाल का वीडियो भी सामने आया है।