ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 21 Nov 2025 10:16 AM
ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
ऑडियो सुनें

ED की बड़ी कार्रवाई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड में 18 स्थानों पर छापामारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान कोयला चोरी और तस्करी के मामलों से जुड़ी है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में कोयले की चोरी और बड़ी हेराफेरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्णा मुरारी कयाल और अन्य से जुड़े परिसरों को भी शामिल किया गया है। यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह से जारी है।

बंगाल में 24 परिसरों में छापेमारी
इसके अलावा, ईडी का पश्चिम बंगाल में 24 परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। यह अभियान दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जिलों में अवैध कोयला खनन, अवैध कोयला परिवहन और कोयला भंडारण से जुड़े मामलों में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ यह संयुक्त कार्रवाई 40 से अधिक परिसरों पर की जा रही है।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है…)

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news