ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट पर छापेमारी कर आधे-आधे किलो के 4 सोने के कंगन बरामद किये

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 12:51 PM
ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट पर छापेमारी कर आधे-आधे किलो के 4 सोने के कंगन बरामद किये

ऑडियो सुनें

कोलकाता. शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री पॉर्थ चटर्जी की करीबी और बांग्ला एक्ट्रेस अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जांच एजेंसी ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट पर छापेमारी कर आधे-आधे किलो के 4 सोने के कंगन बरामद किये हैं. साथ ही 9 नेकलेस, 4 गले के हार, 18 ईयररिंग्स, 5 अंगूठी, 11 चूड़ी, 1 सोने का पेन, 7 गोल्ड बार, 7 सोने की चेन, 1 मांग टीका, 2 पेंडेंट और 1 सोने का सिक्का बरामद किया है. बता दें कि बीते बुधवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत ने एसएससी घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को तीन दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस विशेष अदालत से चटर्जी की चार दिनों की और मुखर्जी की भी तीन दिनों की हिरासत मांगी थी. ईडी ने मुखर्जी के आवास से गहनों एवं अन्य बेशकीमती सामान के अलावा करोड़ों रुपये नकद बरामद किए थे. दोनों धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपों से जूझ रहे हैं. संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष पीएमएलए न्यायाधीश जीवन कुमार साधू ने दोनों आरोपियों की तीन दिनों की ईडी हिरासत मंजूर की. अदालत ने कहा कि दोनों को पांच अगस्त को फिर पेश किया जाए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav