ईडी ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ आईपीएस अधिकारियों को तलब किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 11 Aug 2022 02:57 PM
ईडी ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ आईपीएस अधिकारियों को तलब किया
ऑडियो सुनें

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए नयी दिल्ली बुलाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को ईडी ने तलब किया है, उनमें ज्ञानवंत ंिसह (एडीजी, सीआईडी), कोटेश्वर राव, एस. सेल्वामुरुगन, श्याम ंिसह, राजीव मिश्रा, सुकेश कुमार जैन और तथागत बासु भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारियों को नयी दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने की तारीख बता दी गई है। ईडी के अधिकारी ने कहा, ”इन आईपीएस अधिकारियों ने कोयला तस्करी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बात के सबूत हैं कि इन अधिकारियों को घोटाले से फायदा मिला। ये सभी उन इलाकों में तैनात थे, जहां तस्करी हुई।” ईडी ने पिछले साल भी इन आठ में से सात अधिकारियों को तलब किया था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav