भवन के चैनल गेट में विद्युत करेन्ट, एक छात्रा की मौत, दो घायल, CM भूपेश बघेल ने दुःख जताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 10:07 PM
भवन के चैनल गेट में विद्युत करेन्ट, एक छात्रा की मौत, दो घायल, CM भूपेश बघेल ने दुःख जताया
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के ग्राम कोटी में विद्युत करेन्ट से एक छात्रा की मृत्यु तथा दो छात्राओं के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतक छात्रा के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है, वहीं इस घटना में घायल दोनों छात्राओं के उपचार का बेहतर प्रबंध करने के साथ ही 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कोटी में दोपहर दीर्घ अवकाश के समय खेलते हुए स्कूल की तीन छात्राएं समीप पी. डी. एस. भवन के पास पहुंच गई. भवन के चैनल गेट में विद्युत करेन्ट प्रवाहित था, जिसकी चपेट में यह तीनों छात्राएं आ गई. इस घटना में कुमारी वर्षा पिता विनोद कक्षा पहली की मृत्यु हो गई तथा कुमारी काजल पिता महेन्द्र तिवारी कक्षा पहली एवं कुमारी आरती पिता लालसाय कक्षा दूसरी घायल हो गई. दोनों बच्चियों का इलाज सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में जारी है और वे खतरे से बाहर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu