भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, टंग-कुक नए चेहरे, वोक्स की वापसी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 05 Jun 2025 03:07 PM
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, टंग-कुक नए चेहरे, वोक्स की वापसी
ऑडियो सुनें

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बेन स्टोक्स टीम की अगुआई करेंगे। इस टीम में जोश टंग और सैम कुक नया चेहरा होंगे। वहीं, क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। टंग और वोक्स भारत-ए के खिलाफ छह जून से शुरू हो रहे अनधिकृत मैच में इंग्लैंड लायंस टीम का भी हिस्सा हैं। वहीं, जेमी ओवरटन की भी वापसी हुई है।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

टंग और कुक हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट में टीम का हिस्सा रहे थे। टंग मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं, जबकि कुक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा ओवरटन भी खेलते दिखेंगे, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। टीम को गस एटकिंसन की कमी खलेगी, जो चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ओवरटन की 2022 के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

31 वर्षीय इस गेंदबाज को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में अंगुली में चोट लगी थी, लेकिन उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है और उनके मैच से पहले फिट होने की उम्मीद है। इंग्लैंड की टीम तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स पर काफी निर्भर रहेगी। इसके अलावा ऑलराउंडर जैकब बेथेल भी दिसंबर के बाद वापसी कर रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital