यूएई के एक रेस्तरां में विस्फोट, एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 May 2022 06:16 PM
यूएई के एक रेस्तरां में विस्फोट, एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत
ऑडियो सुनें

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में इस सप्ताह की शुरुआत में एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में एक भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई. मीडिया की एक खबर में यह जानकारी सामने आई है. इस विस्फोट में 120 लोग घायल भी हुए थे, जिनमें 106 भारतीय नागरिक थे.

दैनिक समाचार पत्र खलीज टाइम्स की बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक यह विस्फोट सोमवार को दोपहर में अबू धाबी के एक रेस्तरां में हुआ, जिसमें कुल 120 लोग घायल हो गए. मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल है.
समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक समेत दो लोगों की मौत हो गई और 106 भारतीयों सहित 120 लोग घायल हो गए.
अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने भी इस विस्फोट में एक भारतीय नागरिक की मौत होने की पुष्टि की है.

यूएई में स्थित भारतीय मिशन ने कहा कि वह मृतक के शव को जल्द से जल्द स्वदेश वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. भारतीय दूतावास के अधिकारी मृतक के परिवार से संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं. दूतावास अस्पतालों में भर्ती घायल भारतीय नागरिकों की स्थिति पर भी करीब से नजर रखे हुए है. गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक काम करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu