शाहजहांपुर में नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Aug 2022 02:28 PM
शाहजहांपुर में नकली काली मिर्च के कारखाने का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाने की पुलिस ने नकली काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरुवा पट्टी गांव में काली मिर्च बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया और आठ ंिक्वटल काली मिर्च, 25 ंिक्वटल हरी मटर तथा रसायन आदि को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

कुमार ने कारखाने के मालिक आनन्­द गुप्ता से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह बेंगलुरु में नकली काली मिर्च बनाने के एक कारखाने में काम करता था और वहीं से उसने यह काम सीखा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारखाने के मालिक आनन्­द गुप्ता के अलावा अनिल कुमार, सोनपाल तथा हरीनाथ को मौके से गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav