किसान आंदोलन: केंद्र के बातचीत के प्रस्ताव को किसानों ने माना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 03:15 PM
किसान आंदोलन: केंद्र के बातचीत के प्रस्ताव को किसानों ने माना…
ऑडियो सुनें

नईदिल्ली: मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया। ऐसे ही हालात जींद बॉर्डर पर भी दिखे। आज फिर दिल्ली कूच के लिए किसान तैयार हैं।

हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

किसानों के प्रदर्शन के कारण हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दोसड़का, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए अथवा करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दोसड़का, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे।

हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन,बराड़ा, दोसड़का, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दोसड़का से पंचकूला पहुंच सकते हैं। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।

दातासिंह वाला बॉर्डर पर बढ़ा बवाल

जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं। पंजाब से आए किसानों ने बॉर्डर को उखाड़ना शुरू कर दिया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने आंसू गैस के गोलों पर पानी की बौछार करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने प्लास्टिक की गोलियां चला दी।

तीन किसानों को यह गोलियां लग गई। इससे वह जख्मी हो गए। दातासिंह वाला बॉर्डर पर भीड़ लगातार उग्र होती जा रही है। किसान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस भी बॉर्डर को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। फिलहाल स्थिति काफी खराब है। ट्रैक्टर लेकर किसान आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस लगातार आसू गैस के गोले और प्लास्टिक की गोलियां बरसा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav