बीकेयू (चढूनी) गुट के किसानों ने हरियाणा में कई टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 05:05 PM
बीकेयू (चढूनी) गुट के किसानों ने हरियाणा में कई टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर शनिवार को किसान करनाल और अंबाला सहित हरियाणा के कई टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए इन टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही मुफ्त करा दी. प्रदर्शनकारी किसानों की प्रमुख मांगों में से एक मांग गेहूं की खरीद पर प्रति कुंतल 500 रुपये बोनस है. किसानों ने राज्य में टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों से टोल नहीं लिए जाने व टोल बूथ संचालन में स्थानीय लोगों को भर्ती किए जाने की भी मांग की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news