किसानों को बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए : धनखड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 May 2023 09:44 PM
किसानों को बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए : धनखड़
ऑडियो सुनें

जयपुर. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि किसानों को बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए और प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. धनखड़ ने कहा कि भारत किसानों का देश है और किसानों के खून-पसीने की वजह से ही देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है.

आज विश्व में भारत की आर्थिक प्रगति का डंका किसानों के पसीने के कारण बज रहा है : धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत के आर्थिक विकास में कृषि के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि विश्व में भारत की आर्थिक प्रगति का डंका किसानों के पसीने के कारण ही बज रहा है. धनखड़ ने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों का अधिकार है। उन्होंने किसान युवाओं से कृषि और ग्रामीण विकास के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu