फैशन कहानी बयां करने का एक हिस्सा है: अभिनेत्री अदिति राव हैदरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 09:28 PM
फैशन कहानी बयां करने का एक हिस्सा है: अभिनेत्री अदिति राव हैदरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि जब कलाकार रैंप पर चलते हैं तो वे डिजाइनर की सोच के अनुरूप ढल जाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे अपने अभिनय करियर के किरदारों में ढलते हैं.  हैदरी ‘लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024’ में तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किए गए परिधान में नजर आई. ‘हीरामंडी’ में अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने कहा कि फैशन डिजाइनर के साथ सहयोग ‘अपने आप में एक कहानी’ जैसा है.

अदिति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “रैंप पर चलना हमेशा मजेदार होता है, खासतौर पर ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे हमेशा लगता है कि लोगों को यह बोध रहता है कि फैशन या रैंप पर चलना क्या है. एक कलाकार होने के नाते हम बदलावा लाते हैं क्योंकि हम कहानी बयां करने का हिस्सा हैं और फैशन भी कहानी बयां करने का एक हिस्सा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu