गढ़चिरौली में छह लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Feb 2024 06:54 PM
गढ़चिरौली में छह लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया जो कथित तौर पर सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में शामिल थी और उस पर छह लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की मूल निवासी राजेश्वरी उर्फ कमला पडगा गोटा (30) को रविवार को महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक जंगल से पकड़ा गया है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गोटा अप्रैल 2023 में भामरागढ़ के कडमारा वन क्षेत्र और छत्तीसगढ़ के कचलाराम वन क्षेत्र में पुलिस दलों पर गोलीबारी और हिंसा की अन्य घटनाओं में कथित रूप से शामिल थी. उसे 2019 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन एक साल बाद रिहा कर दिया गया. इसमें कहा गया है कि वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के तहत सिलाई टीम में एक क्षेत्रीय समिति की सदस्य थी. इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र सरकार ने उसे पकड़ने के लिए छह लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu