बड़ी खबर: उधमपुर में ग्रिड स्टेशन में आग लगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 May 2024 01:40 PM
बड़ी खबर: उधमपुर में ग्रिड स्टेशन में आग लगी…
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक ग्रिड स्टेशन में आग लग गई, जिसपर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि यह ग्रिड स्टेशन बट्टल बलियान औद्योगिक क्षेत्र में है तथा पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस उपाधीक्षक प्रह्लाद शर्मा ने कहा, “हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वहां तेल का भंडार और बड़े ट्रांसफार्मर हैं।” उन्होंने कहा कि आग को फोम से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav