यूक्रेन पर रूस के हमले में पांच लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Oct 2025 08:37 PM
यूक्रेन पर रूस के हमले में पांच लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कीव. रूस द्वारा शनिवार को रात भर यूक्रेन पर ड्रोन, मिसाइल और बम दागे जाने से कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई.
अधिकारियों ने बताया कि यह एक बड़ा हमला था जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार सुबह बताया कि मॉस्को ने यूक्रेन के नौ क्षेत्रों में 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और लगभग 500 ड्रोन दागे.

क्षेत्रीय अधिकारियों और यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, ल्वीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई. आपातकालीन सेवा ने बताया कि कम से कम चार अन्य लोग घायल हुए हैं. ल्वीव के महापौर एंड्री सदोवी ने बताया कि हमले के कारण रविवार तड़के दो जिलों में बिजली गुल हो गई और सार्वजनिक परिवहन कुछ घंटों के लिए बाधित रहा. उन्होंने कहा कि हमले के कारण ल्वीव के बाहरी इलाके में एक व्यावसायिक परिसर में आग भी लग गई. जपोरिज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि इस दक्षिणी शहर में रात के समय हुए हवाई हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 वर्षीय लड़की सहित नौ अन्य लोग घायल हो गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu