
ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने बांग्लादेश की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भिवंडी क्षेत्र में एक चॉल पर छापा मारा और एक घर से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 36 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की ये महिलाएं भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं.
पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि महिलाओं को मकान किराये पर देने वाले व्यक्ति को भी मामले में आरोपी बनाया गया है.



