
निशिन (जापान). शेफाली वर्मा के शानदार नाबाद शतक की मदद से भारत ने रविवार को यहां बांग्लादेश को 114 रन से हराकर एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया और साथ ही पदक भी पक्का कर लिया।
सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शेफाली की 49 गेंद में नौ छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 195 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 37 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में 40 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से संजीदा अख्तर मेघला 25 रन देकर एक विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। शेफाली वर्मा (नाबाद 100) की शतकीय और कप्तान हरमनप्रीत कौर (40) रन की शानदार पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में बंगलादेश को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया।
इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 15.4 ओवर में 81 रन पर समेट दिया। सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 23 गेंद में सर्वाधिक 27 रन बनाए।
भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 25 रन देकर तीन जबकि श्री चरणी ने सात रन देकर दो विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा ने भी सात रन देकर तीन विकेट चटकाकर बांग्लादेश की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।
फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा।
भाषा सुधीर



