Oscars 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ की ऑस्कर में एंट्री, 33 फिल्मों को पीछे छोड़ बनी भारत की पहली पसंद

‘गोंधळ’ को ऑस्कर 2027 के लिए 33 फिल्मों में से चुना गया है. इनमें 14 हिंदी फिल्में भी शामिल थीं.

ऑस्कर 2027 में भारत की ओर से मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ की एंट्री हुई है. फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने फिल्म को बेस्ट इंटरनशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुने जाने की ऑफिशियल जानकारी दी है. संतोष डावखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 33 फिल्मों के बीच जगह बनाई है. फिल्म को पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है, जहां इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली.

33 फिल्मों में से चुनी गई ‘गोंधळ’
‘गोंधळ’ को ऑस्कर 2027 के लिए 33 फिल्मों में से चुना गया है. जूरी के सामने हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती और मलयालम भाषा की फिल्में रखी गई थीं. इनमें 14 हिंदी फिल्में भी शामिल थीं. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले स्क्रीनिंग और फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया गया, ताकि इसे फिल्म दर्शकों तक पहुंचाया जा सके.

13 सदस्यों की जूरी ने लिया फैसला
‘गोंधळ’ को ऑस्कर के लिए चुनने का फैसला 13 सदस्यों वाली जूरी ने किया है. इस पैनल में पी शेषाद्री, विजय पाटकर, हितू कनोडिया, शांति कुमार, संदीप पराशर, संजय पाटिल, साबू जोसेफ, अनिल थॉमस, विवेक वासवानी, बिजॉन दासगुप्ता, हासन, वासन और तनिष्ठा चटर्जी शामिल थे. इससे पहले ऑस्कर 2026 में भारत की ओर से नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को चुना गया था.

सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर है फिल्म
बता दें कि मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी. यह एक बहुत रोमांचक सस्पेंस थ्रिलर और ड्रामा फिल्म है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसकी पूरी कहानी सिर्फ एक ही रात के घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिससे फिल्म में लगातार सस्पेंस और तनाव बना रहता है. यह फिल्म महाराष्ट्र की सदियों पुरानी और पवित्र सांस्कृतिक लोक परंपरा ‘गोंधळ’ से गहराई से प्रेरत है, जो कहानी को एक अनोखा और पारंपरिक रूप देती है. इस फिल्म में इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, किशोर कदम और सुरेश विश्वकर्मा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button