दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद ‘मैं वापस आऊंगा’ दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर छाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 Jun 2026 05:20 PM
दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद ‘मैं वापस आऊंगा’ दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर छाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: फिल्मकार इम्तियाज अली की विभाजन पर आधारित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया की वजह से दूसरे सप्ताह में इसकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई धीमी होने के बजाय और तेज हो गई है। नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी अभिनीत यह फिल्म 12 जून को सकारात्मक समीक्षाओं के साथ प्रर्दिशत हुई थी, लेकिन पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में इसकी शुरूआत धीमी रही।

हालांकि, सकारात्मक समीक्षाओं और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया ने फिल्म की रफ्तार को और तेज कर दिया है, जिसके बाद सिनेमाघर मालिकों और वितरकों ने बढ़ती मांग को देखते हुए देशभर में इसके शो बढ़ा दिए हैं। फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के बाद से 10वें दिन अपनी अब तक की सबसे बड़ी एकल-दिवसीय कमाई दर्ज की है और देशभर में 1,971 शो से 5.75 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार किया।

फिल्म ने सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई जोड़ने के बाद अब तक 26.75 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार कर लिया है। निर्देशक अली ने ‘जब वी मेट’, ‘लव आज कल’, ‘रॉकस्टार’, ‘हाईवे’ और ‘अमर ंिसह चमकीला’ जैसी र्चिचत फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों द्वारा उनकी नयी फिल्म को जबरदस्त समर्थन दिया जा रहा है वह उससे अभिभूत हैं।

अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”आखिरकार जनता (ही) जनार्दन है। हम अक्सर लोगों को अलग-अलग वर्गों और श्रेणियों में बांटकर उनकी प्रतिक्रिया का अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि लोग सिनेमा को गहराई से समझते हैं। हमें उनसे सीखना चाहिए कि फिल्म कैसे बनाई जाए और उसका विपणन कैसे किया जाए।” अली ने कहा कि फिल्म व्यापार से जुड़े लोगों ने दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए जिस तरह अतिरिक्त स्क्रीन और शो उपलब्ध कराए, उसके लिए वह उनके आभारी हैं।

उन्होंने कहा, ”इस यात्रा के दौरान मुझे दर्शकों, प्रदर्शकों, सिनेमाघर मालिकों और वितरकों के बीच अद्भुत संबंध देखने को मिला। फिल्मकार आमतौर पर जिस ‘ट्रेड’ से डरते हैं, वही दर्शकों तक पहुंचने की पहली कड़ी होती है। ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए यह एक अद्भुत अनुभव रहा है।” उन्होंने कहा कि कई प्रदर्शकों, सिनेमाघर मालिकों और वितरकों ने इस फिल्म का समर्थन ऐसे किया है जैसे यह उनकी अपनी फिल्म हो। दर्शकों की मांग के कारण कई सिनेमाघरों में असामान्य समय पर भी इसके शो शुरू किए गए।

ए. आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के गीतों से सजी ‘मैं वापस आऊंगा’ वर्तमान भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी 95 वर्ष के एक बुजुर्ग की स्मृतियों के माध्यम से आगे बढ़ती है, जिसका पोता अंतत? उन बिखरी यादों को जोड़कर विभाजन, उसके दर्द और अधूरी रह गई प्रेम कहानी की तस्वीर सामने लाता है।

इस बीच, अभिनेत्री शरवरी ने भी सोमवार रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
शरवरी ने फिल्म के सेट से कुछ पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि हर कलाकार ऐसी कहानी का हिस्सा बनना चाहता है जो दर्शकों के दिलों को छू जाए और सिनेमाघर से निकलने के बाद भी उनके साथ बनी रहे। ‘मैं वापस आऊंगा’ का निर्माण बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने ंिवडो सीट फिल्म्स के सहयोग से किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav