छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Jul 2022 08:14 PM
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रविवार को बताया कि वे दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं. इससे पहले वे सितंबर 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आये थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर बताया कि लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवायी और संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से वह पृथकवास में रह रहे हैं.

सिंह ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी जांच करवाने की अपील की. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रविवार को सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. बता दें कि शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 511 मामले सामने आए थे और एक मरीजÞ की मौत हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu