कोरबा में चार लोगों की मौत, पिता को बचाने कुुंआ में उतरी थी बेटी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 05 Jul 2024 04:12 PM
कोरबा में चार लोगों की मौत, पिता को बचाने कुुंआ में उतरी थी बेटी…
ऑडियो सुनें

कोरबा: जांजगीर जिले के जैसे ही कोरबा में भी घटना सामने आने से हड़कंप मच गया है। यहां के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में चार लोगों की कुुंआ में डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कुंआ में जहरू नामक ग्रामीण के गिरने के बाद उसे बचाने के लिए उसकी बेटी कुंआ में कुद गयी।

इसके बाद परिवार के ही दो अन्य लोग कुंआ में नीचे उतरे। लेकिन एक के बाद एक सभी की कुंआ में उतरने के बाद मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। मदद के एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कटघोरा थाना क्षेत्र के जुराली गांव का है। आपको बता दे कि आज सुबह ही जांजगीर जिला में जहरीले गैस की चपेट में आकर एक ग्रामीण और उसके 2 बेटे सहित 5 लोगों की मौत हो गयी थी। अभी ये मामला शांत भी नही हुआ था, तभी इसी तरह की दूसरी घटना कोरबा में सामने आयी है।

बताया जा रहा है कि ग्राम जुराली के डिपरा पारा में रहने वाला ग्रामीण जहरू आज कुंआ में अचानक गिर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता को बचाने उसकी बेटी कुंआ में कूद गयी। इस दौरान बाप-बेटी के कुुंआ से बाहर नही निकलने पर दो अन्य लोग कुंआ में नीचे उतरे।

लेकिन वे सभी भी बाहर नही आये और अंदर ही बेहोश होकर गिर गये। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलवाया गया है।

फिलहाल हादसे की मुख्य वजह क्या है, इसका खुलासा नही हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुंआ में ज्यादा पानी नही होने की बात सामने आ रही है। ऐसे मेें प्रथम दृष्टया कुंआ में जहरीले गैस के रिसाव की चपेट में आकर दम घुटने से भी की मौत होने की आशंका जतायी जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav