राजनांदगांव: ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Apr 2024 08:01 PM
राजनांदगांव: ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना आज शाम जिले में राजनांदगांव-खैरागढ़ राज्य राजमार्ग पर तिलई गांव में हुई. मृतकों की पहचान पुनाराम सिन्हा (65), उनकी पत्नी गणेशिया (60), उनकी बेटी तीजबती (40) और उनकी नातिन पल्लवी (15) के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया कि पुनाराम और उनके परिवार के सदस्य कहीं जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को चपेट में ले लिया और सभी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu