ऑनलाइन परीक्षा पर भड़के, परीक्षा के संबंध में फर्जी पत्र वायरल पुलिस में शिकायत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 30 Mar 2022 12:59 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर. विश्वविद्यालयों की या ब्लैंडेड मोड में आयोजित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया में जमकर भड़ास निकाला जा रहा है. आम लोगों से लेकर शिक्षाविद तक सवाल उठा रहे हैं कि छोटे बच्चों की परीक्षा ऑफलाइन हो रही तो कॉलेज के स्टूडेंट की परीक्षा ऑनलाइन क्यों? इस बवाल के बीच मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग के नाम फर्जी पत्र वायरल हो गया, जिससे भ्रम फैल रहा था. इस पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. दूसरी ओर रविवि ने पूर्व में घोषित ऑफलाइन परीक्षा की समय-सारिणी निरस्त कर दी है.

ऑनलाइन  मोड पर परीक्षा के लिए 1 अप्रैल को कार्यपरिषद की बैठक होगी. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेजों की परीक्षा ऑनलाइन कराए जाने के आदेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर तरह के कमेंट सामने आ रहे ह

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news