मुंबई से कांग्रेस विधायक असलम शेख को ‘गैंगस्टर गोल्डी बराड़’ ने दी जान से मारने की धमकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Oct 2023 09:27 PM
मुंबई से कांग्रेस विधायक असलम शेख को ‘गैंगस्टर गोल्डी बराड़’ ने दी जान से मारने की धमकी
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई से कांग्रेस विधायक असलम शेख को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना परिचय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तौर पर देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और फोन कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है.

बराड़ कनाडा में रह रहा है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और देश की कई राज्य पुलिस के लिए वह वांछित है. बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कथित मास्टर माइंड है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन कॉल शेख के निजी सहायक व वकील विक्रम कपूर के पास बृहस्पतिवार को उस वक्त आया जब पूर्व मंत्री मुंबई नगर निकाय के कार्यालय में मौजूद थे.

फोन कॉल करने वाले ने अपनी पहचान गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताई और शेख के निजी सहायक से कहा कि विधायक को दो दिन में गोली मार दी जाएगी और फोन कॉल काट दिया. अधिकारी ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 506(2) (आपराधिक धमकी) और 507 (संचार के गोपनीय तरीके से आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. शेख मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा में मुंबई के मलाड सीट से विधायक हैं. वह पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार में मुंबई के प्रभारी मंत्री थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu