गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मकान ढहने से दंपति की मौत, बेटा घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Aug 2024 07:16 PM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मकान ढहने से दंपति की मौत, बेटा घायल

ऑडियो सुनें

गौरेला. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार जारी भारी बारिश के कारण कच्चे मकान का एक हिस्सा ढह जाने से उसमें सो रहे दंपति की रविवार तड़के मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार जारी बारिश के कारण पेंड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक कच्चे मकान का एक हिस्सा उस समय ढह गया, जब परिवार सो रहा था.

अधिकारी के मुताबिक, घटना में दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी शारदा की मौत हो गई, जबकि दोनों के आठ वर्षीय बेटे को चोटें आईं.
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को मलबे से बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि घायल लड़के को गौरेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है.

By Yogesh Kumar Sahu