गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जंगली भालू के हमले में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में रविवार को जंगली भालू के हमले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. मरवाही प्रभाग के वन अधिकारी (डीएफओ) रौनक गोयल ने बताया कि यह घटना बदरौदी गांव के पास सुबह उस दौरान हुई जब पीड़ित छब्बल, घासीराम (45) और संतलाल (42) वन में लकड़ियां एकत्र करने गए थे.

गोयल ने कहा, ”भालू से आमना-सामना होने के बाद तीनों ने उसका मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन भालू ने छब्बललाल पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि घासीराम और संतलाल गंभीर रूप से घायल हो गए.” उन्होंने कहा कि घायलों को मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, फिर बाद में उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.” अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button