शारदीय नवरात्रि में डोंगरगढ़ पहुंच रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Sep 2024 01:18 PM
शारदीय नवरात्रि में डोंगरगढ़ पहुंच रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर…
ऑडियो सुनें

डोंगरगढ़: साल 2024 में 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्रि के इस पावन दिनों में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। कई भक्त नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं और देवी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं।

बात करें छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी की तो यहां लाखों की संख्या में रोजाना भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

बता दें कि रेल्वे ने दर्शनार्थियों को नवरात्रि पर्व पर सुविधा देने के लिए कई एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में स्टॉपेज देने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों में भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस समेत 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई स्टॉपेज डोंगरगढ़ में होगा।

नवरात्रि के पहले दिन यानि 3 से 12 अक्टूबर तक अस्थाई स्टॉपेज होगा। कोरोना काल के बाद से हर साल नवरात्रि को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला है। देवी मंदिरों में विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्जवलित भी किए जा रहे हैं। जाहिर है कि इस बार देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav