गुजरात में गिरनार पहाड़ी पर गोरखनाथ मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति भी तोड़ी गई; पुलिस ने जांच शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Oct 2025 07:17 PM
गुजरात में गिरनार पहाड़ी पर गोरखनाथ मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति भी तोड़ी गई; पुलिस ने जांच शुरू की
ऑडियो सुनें

जूनाग­ढ़. गुजरात के जूनाग­ढ़ जिले में अज्ञात व्यक्तियों ने गिरनार पहाड़ी पर स्थित गोरखनाथ मंदिर तोड़फोड़ की और मूर्ति को भी क्षति पहुंचायी. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी. गोरखनाथ एक श्रद्धेय हिंदू योगी और नाथ संप्रदाय के संस्थापक हैं. 1,117 मीटर की ऊंची चोटी पर स्थित इस मंदिर में हुई तोड़फोड़ से श्रद्धालुओं में आक्रोश है और उन्होंने त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के अनुसार, संगमरमर की मूर्ति का सिर तोड़ दिया गया, जबकि मंदिर के कांच के दरवाजे के साथ-साथ अन्य वस्तुओं को भी नुकसान पहुंचाया गया.

जूनाग­ढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुबोध ओडेदरा ने कहा, ”गिरनार पहाड़ी पर स्थित एक मंदिर में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति को कल देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया गया. स्थानीय अपराध शाखा, विशेष अभियान समूह और भवनाथ पुलिस थाने के अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है.” इस पहाड़ी को रेवतक पर्वत भी कहा जाता है और इस पर जैन और हिंदू मंदिर स्थित हैं और तीर्थयात्रियों को शिखर तक पहुंचने के लिए 10,000 पत्थर की सीढि.यां च­ढ़नी पड़ती हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu