सरकार और भाजपा युवाओं के सपनों को कुचल रही हैं: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 Nov 2023 07:52 PM
सरकार और भाजपा युवाओं के सपनों को कुचल रही हैं: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार तथा भारतीय जनता पार्टी देश युवाओं के सपनों को कुचल रही हैं.
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जब प्रधानमंत्री तेलंगाना में (जनसभा में) बोल रहे थे, तो उस समय एक बहुत ही परेशान करने वाला दृश्य सामने आया . एक लड़की देश के सामने मौजूद वास्तविक मुद्दों पर ध्यान आर्किषत करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ. गई. ” उन्होंने दावा किया, “युवा भारत मोदी सरकार के विश्वासघात से तंग आ चुका है. उन्होंने नौकरियों की आकांक्षा की, लेकिन बदले में उन्हें 45 साल की सबसे ऊंची बेरोजगारी दर मिली. वे आर्थिक सशक्तीकरण चाहते थे, लेकिन बदले में भाजपा ने कमरतोड़ महंगाई दी, जिससे उनकी बचत 47 साल के निचले स्तर पर आ गई है.”

खरगे ने कहा, “युवा सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बदले में मोदी सरकार ने उन्हें लगातार बढ.ती आर्थिक असमानता दी. सबसे अमीर पांच प्रतिशत भारतीय नागरिकों के पास भारत की 60 प्रतिशत से अधिक संपत्ति है, जबकि मध्यम वर्ग और गरीब पीड़ित हैं. ” उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में महिलाओं, बच्चों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ अपराध कई गुना बढ. गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “युवा देश में एकता और सद्भाव चाहते थे, लेकिन उन्हें नफरत और विभाजन मिला. मोदी सरकार और भाजपा भारत के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को कुचल रही है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu