सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 02:24 PM
सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी
ऑडियो सुनें

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि सरकार जनता की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्­यमंत्री योगी ने एक एक कर सभी लोगों से मुलाकात की, उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लेकर इस निर्देश के साथ अधिकारियों को दिए कि वे इनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टि परक निस्तारण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने सभी को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके रहते किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें, और इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को मुख्यमंत्री योगी ने आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट भेंट की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav