सरकार ने आईआरसीटीसी में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बिक्री ओएफस के जरिए शुरू की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Dec 2022 01:00 PM
सरकार ने आईआरसीटीसी में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बिक्री ओएफस के जरिए शुरू की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: सरकार ने आईआरसीटीसी में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए बृहस्पतिवार को बिक्री पेशकश (ओएफएस) शुरू कर दी। ओएफएस शुरू होने के बाद आईआरसीटीसी के शेयर शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत से अधिक टूट गए। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में सरकार की पांच फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश के लिए 680 रुपये प्रति शेयर का न्यूनतम मूल्य रखा गया है। यह पेशकश बृहस्पतिवार को संस्थागत निवेशकों के लिए शुरू हुई।

खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस शुक्रवार को खुलेगी। ओएफएस का मूल आकार दो करोड़ शेयर या 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इसे आगे पांच प्रतिशत हिस्सेदारी या चार करोड़ शेयर तक बढ़ाया जा सकता है। पूर्वाह्न तक 8.75 लाख से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिलीं जो निर्गम के मूल आकार का करीब 0.05 गुना है।

निचली कीमत बुधवार को बीएसई पर आईआरसीटीसी के बंद भाव के मुकाबले 7.4 प्रतिशत कम है। आईआरसीटीसी में सरकार की मौजूदा हिस्सेदारी 67.40 फीसदी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav