
नयी दिल्ली. आर्थिक संकट का सामना कर रही क्षेत्रीय उड़ान कंपनी एलायंस एयर में सरकार 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्व में एयर इंडिया का हिस्सा रही एलायंस एयर का स्वामित्व अब एआई एसेट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एआईएएचएल) के पास है। यह केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई विशेष उद्देश्यीय कंपनी है.



